Wednesday, March 25, 2026
spot_img
Homeअजमेरइंजीनियरिंग कॉलेज के वार्षिकोत्सव तरंगिनी 2026 का हुआ भव्य आयोजन

इंजीनियरिंग कॉलेज के वार्षिकोत्सव तरंगिनी 2026 का हुआ भव्य आयोजन

इंजीनियरिंग कॉलेज के वार्षिकोत्सव तरंगिनी 2026 का हुआ भव्य आयोजन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

युवा केवल सपने देखने वाले नहीं, उन्हें साकार करने वाले बनें – देवनानी

अजमेर : 25 मार्च 2026

इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर द्वारा जवाहर रंगमंच में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम तरंगिनी 2026 एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दूसरे दिन भी अत्यंत उत्साह, उमंग एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा एवं अनुशासन का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। 

मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे आयोजन विद्यार्थी जीवन की सुखद स्मृतियों को जीवंत कर देते हैं तथा युवाओं को केवल सपने देखने तक सीमित न रहकर उन्हें साकार करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने तरंगिनी की थीम का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से जीवन में तरंगों की भांति निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया। उन्होंने महाविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह राजकीय संस्थान अपनी उच्च प्लेसमेंट दर के माध्यम से गुणवत्ता का परिचायक है तथा किसी भी संस्थान की पहचान उसकी भौतिक संरचना से नहीं बल्कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों से होती है। महाविद्यालय की छात्रा का भारतीय वायुसेना में चयनित होना गौरव का विषय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, मूल्यों एवं परंपराओं को आत्मसात करने तथा अपनी जड़ों से जुड़े रहने का आह्वान किया। भारत की गौरवशाली वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए उन्होंने आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्त जैसे महान वैज्ञानिक एवं अजंता-एलोरा जैसी धरोहरों का उदाहरण देते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में भारत सशक्त रूप से उभर रहा है और विश्व के विकसित देश भी भारत से समन्वय स्थापित कर रहे हैं। विद्यार्थियों से उन्होंने अपनी विद्या एवं कौशल का उपयोग समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उत्थान हेतु नवाचार के माध्यम से करने का आह्वान किया तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव के बीच भारतीय मूल्यों के अनुरूप संतुलित उपयोग पर बल दिया। उन्होंने सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रेखा मेहरा ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन एवं ऎसे आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक मंच विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. सरोज लखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें युगल नृत्य श्रेणी में युक्ता माथुर, निमिषा, मोनिशा, चार्वी, विधि, प्रांजलि, अनुश्का चौधरी, पूजा रणवा, सुहानी जोशी एवं समीक्षा द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

इसी प्रकार एकल नृत्य श्रेणी में विश्रुति, तुलसीराम मीणा, तुषिता महाजन, प्रांजलि, सुहानी जोशी एवं गुनगुन द्वारा प्रस्तुत नृत्यों ने वातावरण को ऊर्जावान बना दिया, वहीं फनकार ग्रुप द्वारा प्रस्तुत बैंड प्रदर्शन ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में युगल नृत्य आना जैमन एवं समग्र वैद्य तथा फैशन वॉक की प्रस्तुतियाँ भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें महाभारत, हसलर्स, नारी शक्ति-एलेगेंस विद पावर तथा एकता-द स्पिरिट ऑफ इंडिया जैसी थीम्स ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी, जबकि अंत में हर्षिता भाटी द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने कार्यक्रम को शानदार समापन की ओर अग्रसर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि एबीआरएसएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. नारायण लाल गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि ऎसे फेस्ट विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं तथा अन्य विद्यार्थियों को साहस, अभ्यास, टीमवर्क एवं रचनात्मकता की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने बदलते समय में प्रतिस्पर्धा के अनुरूप कौशल विकास की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि महाविद्यालयीन जीवन में ही विद्यार्थियों को अपने भविष्य की मजबूत नींव तैयार करनी चाहिए।

कार्यक्रम के सह-संयोजक डॉ. ललित दुसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक पुरस्कार वितरण के अंतर्गत सत्र 2024-2025 के मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें बी.टेक प्रथम वर्ष में नील सोनी (9.56) प्रथम, पंकज कुमावत (9.51) द्वितीय एवं कमलेश गुर्जर (9.34) तृतीय स्थान पर रहे, जबकि बी.टेक द्वितीय वर्ष में किसना शर्मा (9.80) प्रथम, मयंक कंसारा (9.59) द्वितीय तथा सुहानी जोशी (9.56) तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार बी.टेक तृतीय वर्ष में मनीष वर्मा (9.83) प्रथम, अनिल प्रजापत (9.70) द्वितीय एवं पवन जांगिड़ (9.65) तृतीय स्थान पर रहे तथा बी.टेक चतुर्थ वर्ष में करण बसंदानी (9.72) प्रथम, हर्ष गुप्ता एवं अदिति पवार (9.67) संयुक्त रूप से द्वितीय तथा शक्ति प्रताप सिंह बोहरा (9.66) तृतीय स्थान पर रहे।

एमबीए एवं एमसीए वर्गों में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें एमबीए प्रथम वर्ष में शशि काल्या प्रथम, एमबीए द्वितीय वर्ष में हर्ष शर्मा प्रथम, एमसीए प्रथम वर्ष में बरखा जैन प्रथम तथा एमसीए द्वितीय वर्ष में दीप्ति मिश्रा प्रथम स्थान पर रहीं। विशेष पुरस्कारों के अंतर्गत जानकी देवी ट्रस्ट द्वारा बी.टेक में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा अदिति पवार को सम्मानित किया गया, जबकि एम.डी. मोटवानी मेमोरियल ट्रॉफी एमबीए में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र हर्ष शर्मा को प्रदान की गई तथा भाव्या मोटवानी मेमोरियल ट्रॉफी भी अदिति पवार को प्रदान की गई।

इस अवसर पर एकल नृत्य, युगल नृत्य एवं फैशन वॉक प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन संयोजक डॉ. सरोज लखावत द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया, तथा अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. सरोज लखावत, डॉ. शिखा अग्रवाल, शालिनी वालिया एवं डॉ. ललित दुसाद द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular