Thursday, June 4, 2026
spot_img
Homeअजमेरपुलिस को गुमराह करने की साजिश नाकाम, फर्जी मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा

पुलिस को गुमराह करने की साजिश नाकाम, फर्जी मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा

पुलिस को गुमराह करने की साजिश नाकाम, फर्जी मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा

सदर थाना पुलिस को मिली सफलता

नसीराबाद :  4 जून 2026

 

 ( निखिल गुर्जर की रिपोर्ट )

 

नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए पुलिस को गुमराह करने की साजिश का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया कि परिवादी ने अपने साथी के साथ मिलकर स्वयं ही अपनी मोटरसाइकिल गायब कर चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी बताई गई बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशानुसार चोरी की वारदातों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। परिवादी ने नसीराबाद सदर थाने में अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मीणा तथा नसीराबाद पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार यादव के निर्देशन में थाना प्रभारी अशोक बिशु के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। घटनास्थल का निरीक्षण, तकनीकी विश्लेषण और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर की गई जांच में खुलासा हुआ कि परिवादी ने फाइनेंस की किस्तों से बचने और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से अपने दोस्त के साथ मिलकर झूठी चोरी की कहानी रची थी।

पुलिस ने मामले में शैलेन्द्र रावत निवासी केलू, थाना मसूदा एवं नरेन्द्र जाट निवासी देलवाड़ा, थाना ब्यावर सदर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से बुलेट मोटरसाइकिल नंबर RJ36 SW 0388 बरामद की गई है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में थाना प्रभारी अशोक बिशु निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल श्रीराम तथा कांस्टेबल सुरेश, घासीराम, महेन्द्र और शंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular