Wednesday, August 19, 2026
spot_img
Homeअजमेरएमडीएस यूनिवर्सिटी,अजमेर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित 

एमडीएस यूनिवर्सिटी,अजमेर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित 

एमडीएस यूनिवर्सिटी,अजमेर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित 

अजमेर : 21 जून 2025

 

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के योग विज्ञान एवं मानवीय चेतना विभाग द्वारा आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कुलगुरु प्रो. कैलाश सोडाणी की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित किया गया

योग विभाग के प्रभारी डॉ. आशीष पारीक ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि आज सुबह सामान्य योग अभ्यासक्रम का आयोजन किया गया। उसके पश्चात कुलगुरु प्रो. कैलाश सोडाणी एवं विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रिया भार्गव ने गत तीन दिवसों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरण किये।

18 जून 2025 को आयोजित निबंध प्रतियोगिता एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग विषय पर प्रथम स्थान याशिका, द्वितीय स्थान सारिका जेथलिया मंत्री को प्राप्त हुआ। 19 तारीख को आयोजित योगासन पुरुष प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शांतिलाल माली द्वितीय स्थान शुभम सेन को प्राप्त हुआ। योगासन महिला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हर्षा शर्मा को एवं द्वितीय स्थान गरिमा दाधीच को प्राप्त हुआ। 20 जून 2025 को आयोजित राष्ट्रीय खिलाड़ी योगासन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भारती शर्मा एवं द्वितीय स्थान दिग्विजय सिंह को प्राप्त हुआ। इसी के साथ दीर्घकाल तक योग के क्षेत्र में कार्य करने वाले योग शिक्षक प्रकाश जैन जी को भी कुलगुरु प्रो. सोडाणी ने सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के योग विभाग में वर्षभर सर्वाधिक उपस्थिति देने वाले छात्र-छात्राओं भावना सोलंकी, मीनाक्षी सिंह, मुस्कान तंवर, गरिमा दाधीच, दिग्विजयन्ता मेवाड़ा एवं पूजा ओला को पारितोषिक प्रदान किया।

वर्षपर्यंत विभाग की सेवा करने वाले अतिथि शिक्षक सुगनचन्द मेघवंशी, बृजेश कुमार पांडे, दीपचंद पवार, कोमल महावर व अनुपमा शर्मा को भी कुलगुरु ने सम्मानित किया।

योग विभाग के शिक्षक डॉ. लारा शर्मा ने बताया कि योग विभाग के छात्रों ने रिदमिक योग प्रवाह का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में 182 छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

योग विभाग की शिक्षिका डॉ. असीम जयंती ने बताया कि कार्यक्रम में प्रो. सुब्रतो दत्ता, प्रो. अरविंद पारीक, प्रो. सुभाष चंद्र, प्रो. शिवप्रसाद, डॉ सुनील टेलर,डॉ. सूरजमल राव, डॉ राजू शर्मा, संजय पाराशर, सुरेंद्र कुमावत, गणपत लाल गुप्ता आदि कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

3 COMMENTS

Comments are closed.

Most Popular

Recent Comments