Tuesday, August 11, 2026
spot_img
Homeअजमेरनसीराबाद में छावनी परिषद ने निकाली तिरंगा रैली

नसीराबाद में छावनी परिषद ने निकाली तिरंगा रैली

नसीराबाद में छावनी परिषद ने निकाली तिरंगा रैली

 घर-घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश

 

नसीराबाद : 11 अगस्त 2026

 

( निखिल गुर्जर )

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद नसीराबाद की ओर से तिरंगा रैली निकाली गई। मुख्य अधिशासी अधिकारी मो. साकिब आलम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में छावनी परिषद के कर्मचारियों एवं राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रैली के माध्यम से नागरिकों को 5 से 17 अगस्त तक अपने घरों, कार्यालयों एवं दुकानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अधिशासी अधिकारी मो. साकिब आलम ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।

इस दौरान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नागरिकों को अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने का संदेश भी दिया गया। छावनी परिषद ने क्षेत्रवासियों से दोनों अभियानों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular