Thursday, August 13, 2026
spot_img
Homeअजमेरस्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अजमेर रेलवे स्टेशन पर RPF-जीआरपी का संयुक्त चेकिंग...

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अजमेर रेलवे स्टेशन पर RPF-जीआरपी का संयुक्त चेकिंग अभियान

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अजमेर रेलवे स्टेशन पर RPF-जीआरपी का संयुक्त चेकिंग अभियान

प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल और पार्सल कार्यालय में की सघन जांच, यात्रियों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

 

अजमेर : 13 अगस्त 2026

 

 स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अजमेर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए RPF एवं GRP की ओर से अजमेर रेलवे स्टेशन पर संयुक्त चेकिंग एवं कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। अधिकारियों के निर्देशन एवं RPF निरीक्षक अजमेर के सुपरविजन में सहायक सुरक्षा आयुक्त रामेश्वर लाल मीणा, निरीक्षक राजेंद्र चौधरी, उप निरीक्षक जगजीत सिंह, QRT टीम तथा GRP अजमेर के ASI गजानंद यादव सहित पुलिसकर्मियों ने स्टेशन परिसर में सघन जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया और वेटिंग हॉल की जांच की गई। रेलवे परिसर में अनधिकृत रूप से पड़े सामान को हटवाने के साथ ही अनधिकृत व्यक्तियों को परिसर से बाहर किया गया। यात्रियों को अनधिकृत रूप से चेन पुलिंग नहीं करने तथा अपने सामान और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की समझाइश दी गई।

रेलवे पुलिस ने यात्रियों को यात्रा के दौरान बच्चों एवं सामान को लावारिस नहीं छोड़ने और अनजान व्यक्तियों से खाने-पीने की वस्तुएं नहीं लेने के लिए जागरूक किया।

साथ ही स्टेशन या ट्रेन में कोई लावारिस वस्तु मिलने पर तत्काल RPF, GRP या रेलवे कर्मचारियों को सूचना देने की अपील की गई।

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए यात्रियों को ट्रेन के पायदान पर लटककर यात्रा नहीं करने तथा ट्रेन में चढ़ते और उतरते समय धक्का-मुक्की से बचने की हिदायत दी गई। अभियान के दौरान कुलियों और ऑटो चालकों को भी एकत्रित कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके अलावा पार्सल कार्यालय में आवक-जावक पार्सलों की जांच की गई।

जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पूरे अभियान की वीडियो रिकॉर्डिंग एवं फोटोग्राफी भी की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular