अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन अजमेर
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वाधान में तीर्थराज पुष्कर के 52 घाटों में 1700 मीटर की पगड़ी धारण 17 अप्रैल को
महिला एवं युवा इकाई के संयोजन में होगा कार्यक्रम
कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
अजमेर: 5 अप्रैल 2026
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला शाखा अजमेर की महिला एवं युवा इकाई के तत्वाधान में आगामी 17 अप्रैल वैशाख मास की अमावस्या के दिन तीर्थराज पुष्कर में ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसके तहत तीर्थराज पुष्कर के 52 घाटों पर 1700 मीटर की पगड़ी धारण कराई जायेगी ।
संस्था के जिला महामन्त्री उमेश गर्ग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने को लेकर संस्था के जिलाध्यक्ष रमेशचंद तापड़िया की अध्यक्षता में संस्था के प्रमुख पदाधिकारियों एवं महिला शाखा की बैठक एक निजी होटल में आयोजित की गयी जिसमें तय किया गया कि इस कार्यक्रम में 52 घाटों के नाम से 52 यजमान के साथ ही 108 महिला एवं युवा सहभागियों द्वारा अनुष्ठान में भागीदारी निभाई जायेगी । इस अवसर पर समस्त वैश्य बंधुओं द्वारा महाआरती भी की जायेगी
महिला शाखा अध्यक्ष वर्षा फतहपुरिया ने बताया कि कार्यक्रम में भागीदारी निभाने वाली महिलाओं के लिए 16 अप्रैल को श्रीराम धर्मशाला में मेहंदी उत्सव भी आयोजित किया जायेगा तथा पुष्कर के घाटों पर दीपदान व रंगोली का कार्यक्रम भी रखा गया है।
युवा अध्यक्ष पुष्पेंद्र पहाड़िया ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में युवा शाखा के पदाधिकारी व सदस्य भी सक्रिय भूमिका निभायेंगे ।
बैठक में संस्था संरक्षक कालीचरण खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष रमेशचंद तापड़िया, प्रदेश मंत्री सूरज नारायण लखोटिया, महिला शाखा अध्यक्ष वर्षा फतहपुरिया, युवा अध्यक्ष पुष्पेंद्र पहाड़िया, शैलेंद्र अग्रवाल, अशोक गोयल, राजेंद्र मित्तल, मनीष खंडेलवाल, अशोक राठी, हिमांशु खंडेलवाल, शशि गोयल, विनीता प्रणामी, स्मिता बंसल, सुमन गर्ग, अरुणा गर्ग, मधु अग्रवाल, मंजु मुरक्या, आशा खंडेलवाल, अनुपमा, बेला, मधु मंत्री, पूर्णिमा मालू, नीलम अग्रवाल, लेखा गर्ग, कांता शाह, सुनीता हटुका, उषा शर्मा, अनिता मोदी, मीनाक्षी गोयल, अदिति अग्रवाल, शालू खंडेलवाल, खुशी बंसल, शालिनी गर्ग, दीपिका श्रीया, संगीता एरन, ममता हटूका, प्रीति अग्रवाल, दिव्यानी गर्ग व पुष्पा विजय आदि पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे ।



