Sunday, April 5, 2026
spot_img
Homeअजमेरअजमेर जिले में रसद विभाग की कार्यवाही,19 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त

अजमेर जिले में रसद विभाग की कार्यवाही,19 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त

रसद विभाग द्वारा 19 घरेलू गैस सिलेण्डर किए गए जब्त

अजमेर : 16 मार्च 2026

अजमेर जिले में आज घरेलु गैस सिलेण्डरों के अवैध उपयोग पाए जाने पर विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही करते हुए 19 गैस सिलेण्डर जब्त किए गए। 

अमेरिका ईरान इजरायल युद्ध के मद्देनजर और वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियो के दृष्टिगत आज जिले में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, कालाबाजारी रोकने एवं प्रभारी निगरानी के लिए जिला रसद अधिकारी प्रथम मोनिका जाखड़ के नेतृत्व में पुष्कर उपखण्ड के बूढ़ा पुष्कर रोड एवं लीला सेवड़ी क्षेत्र में विभिन्न होटल तथा ढ़ाबों से 14 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वृत्ताधिकारी अजमेर ग्रामीण रामचन्द्र चौधरी, थानाधिकारी पुष्कर विक्रम राठौड़ मय पुलिस जाब्ता मौजूद रहे। अन्य होटल तथा ढ़ाबा संचालकों को भी घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक उपयोग ना करने के लिए पाबंद किया गया। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 5 प्रकरण बनाए गए। जांच दल में प्रवर्तन अधिकारी सुनीता शर्मा तथा मीना डेचरवाल, प्रवर्तन निरीक्षक महेन्द्र कुमार यादव एवं राहुल वेदवाल सम्मिलित रहे।

इसी प्रकार जिला रसद अधिकारी द्वितीय नीरज कुमार जैन के निर्देशन में गठित दल द्वारा भी पीसांगन क्षेत्र में कार्यवाही की गई। इस दल में प्रवर्तन अधिकारी रेणुका चतुर्वेदी, प्रवर्तन निरीक्षक अतुल बडाया एवं मुकेश बुगालिया शामिल थे। इनके द्वारा अर्जुनपुरा जागीर के जोधपुर मिष्ठान भण्डार से एक, नसीराबाद चौराहा मांगलियावास के जोधाणा स्वीट्स से 3 तथा राज स्वीट्स मांगलियावास से एक घरेलु गैस सिलेण्डर जब्त किया गया। यह एलपीजी आपुर्ति एवं वितरण विनिमय आदेश का उल्लंघन होने के कारण विधिक कार्यवाही आरम्भ की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular