Friday, April 10, 2026
spot_img
Homeअजमेरईद के मौके पर कांग्रेसजनों ने दी मुबारकबाद

ईद के मौके पर कांग्रेसजनों ने दी मुबारकबाद

ईद के मौके पर कांग्रेसजनों ने दी मुबारकबाद

ईदगाह के बाहर दिखा सौहार्द का संदेश

अजमेर : 21 मार्च 2026

केसरगंज स्थित ईदगाह के बाहर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने आमजन को ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।

इस अवसर पर डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि ईद का पावन पर्व हमें प्रेम, त्याग और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। यह दिन समाज में एकता, सौहार्द और सद्भाव को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने सभी शहरवासियों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अमन-चैन और खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नसीम अख्तर इंसाफ, रामचंद्र चौधरी, गोपाल बाहेती, महेंद्र सिंह रलावता, द्रोपदी कोली, इंसाफ अली, सुनील लारा, शैलेन्द्र अग्रवाल, लक्ष्मी बुंदेल, ईश्वर टहलयानी, गजेंद्र सिंह रलावता, चंद्रशेखर बालोटिया, नितिन जैन, देशराज मेहरा, अंकित घारू, हनीश मारोठिया, अमित टांक, लक्ष्मी धोलखड़िया, हिमांशु गर्ग, अतुल माहेश्वरी, चंद्रेश सुनिया, संजीव खींची, सुमित मित्तल, उमेश शर्मा, राजीव कच्छावा, विक्की सिवासिया, हरिप्रसाद जाटव, शोएब अख्तर सहित समस्त कांग्रेसजन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular