Wednesday, April 29, 2026
spot_img
Homeधार्मिकवरकाणा में नवकार मंत्र जाप का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया 

वरकाणा में नवकार मंत्र जाप का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया 

वरकाणा में नवकार मंत्र जाप का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया 

जवाली/पाली : 09 अप्रैल

आज विश्व नवकार महा मंत्र दिवस के पावन अवसर पर श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय, वरकाणा में नवकार मंत्र जाप का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यह रहा कि विद्यार्थियों को जैन गवली के आकार में व्यवस्थित बैठाकर सामूहिक नवकार मंत्र जाप कराया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण शांति, अनुशासन और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, प्रख्यात कवि युगराज जैन ने विद्यार्थियों को नवकार मंत्र का अर्थ समझाते हुए उसके गूढ़ आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह मंत्र आत्मशुद्धि, सकारात्मक सोच एवं जीवन में संतुलन का आधार है।

विशिष्ट अतिथि सी.ए. नथमल गांधी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने मानसिक स्वास्थ्य, आंतरिक शांति एवं एकाग्रता के लिए प्रतिदिन नवकार मंत्र का जाप करना चाहिए।

इस अवसर पर जीतो (JITO) द्वारा सभी विद्यार्थियों को विशेष किट वितरित किए गए, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और अधिक बढ़ गया।

कार्यक्रम में सह सचिव उमेश भंडारी, सह कोषाध्यक्ष राजकुमार राठौड़, अमिता गांधी, दिनेश चौधरी, सचेंद्र बोहरा, सुनीत चतुर्वेदी सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक जाप किया और आयोजन को सफल बनाया।

यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक जागरूकता का प्रतीक रहा, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवन दृष्टि के विकास हेतु एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।

 

(संवाददाता अजय कुमार जैन जवाली की रिपोर्ट)

RELATED ARTICLES

Most Popular