Tuesday, March 17, 2026
spot_img
Homeअजमेरउपसचिव युवा कार्यक्रम विभाग विक्रम गुप्ता द्वारा युवा साथी केंद्र द्वारा संचालित...

उपसचिव युवा कार्यक्रम विभाग विक्रम गुप्ता द्वारा युवा साथी केंद्र द्वारा संचालित अनुभावात्मक शिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण

उपसचिव युवा कार्यक्रम विभाग विक्रम गुप्ता द्वारा युवा साथी केंद्र द्वारा संचालित अनुभावात्मक शिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण

अजमेर : 27 फरवरी 2026

विक्रम गुप्ता उपसचिव युवा कार्यक्रम विभाग राजस्थान सरकार द्वारा ओंकार सिंह मेमोरियल महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में युवा साथी केंद्र , राजस्थान युवा बोर्ड राजस्थान सरकार द्वारा संचालित अनुभावात्मक शिक्षण कार्यक्रम (Experiential Learning Program ELP) का निरीक्षण किया गया ।

उन्होंने युवाओं के साथ संवाद कर ELP से होने वाले लाभ, युवा साथी केंद्र द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं तथा ‘पांच E’ – Education, Empowerment, Employment, Entertainment, Entrepreneurship (शिक्षा, सशक्तिकरण, रोजगार, मनोरंजन, उद्यमिता) – की अवधारणा से भी अवगत कराया। युवा साथी केंद्र अजमेर संभाग समन्वयक अंकिता शर्मा द्वारा युवा साथी केंद्र में प्रदान की जाने वाली सेवाओं, करियर से संबंधित मार्गदर्शन तथा एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम (ELP) के विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। महाविद्यालय निदेशक नरपत सिंह शेखावत एवं प्राचार्य डॉ.राजेन्द्र प्रसाद शर्मा द्वारा उपसचिव विक्रम गुप्ता का स्वागत किया गया । सहायक आचार्या ज्योति चौरसिया ने भी कार्यक्रम में सहभागिता दी ।

RELATED ARTICLES

Most Popular