Monday, February 23, 2026
spot_img
Homeअजमेरक्षेत्रपाल मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में सेवाएं देंगे स्पाईन (रीढ़)...

क्षेत्रपाल मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में सेवाएं देंगे स्पाईन (रीढ़) एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश सिंह चारण

क्षेत्रपाल मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में स्पाईन (रीढ़) एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश सिंह चारण की नियमित सेवाएं प्रारम्भ

अजमेर : 03 फरवरी 2025

अजमेर के पंचशील नगर स्थित क्षेत्रपाल हॉस्पिटल में आज से बैंगलोर के अपोलो हॉस्पिटल के स्पाईन (रीढ़) एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश सिंह चारण की नियमित परामर्श सेवाएं शुरू की जा रही है हॉस्पिटल के चेयरमेन डॉ. रमेश क्षेत्रपाल ने हॉस्पिटल परिवार की ओर से डॉ. जगदीश सिंह चारण को बुके देकर स्वागत किया।

डॉ. जगदीश सिंह चारण ने बैंगलोर के प्रसिद्ध अपोलो हॉस्पिटल से डी.एन.बी. आर्थोपेडिक्स और SKIMS से एफ.एन.बी. स्पाइन सर्जरी में डिग्री प्राप्त की हैं। स्पाईन (रीढ़) एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ की सेवाएं सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक सोमवार से शनिवार तक नियमित रहेगी।

क्षेत्रपाल हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोनिका सचान, डॉ. प्रकाश चौधरी, डॉ. प्रतीक दरगड अस्थि व जोड रोग विषेषज्ञ तथा आपरेशन हैड डॉ. निताशा सालेम ने डॉ. जगदीश सिंह चारण को हॉस्पिटल की सुविधाओं से अवगत कराया और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular