Saturday, February 22, 2025
spot_img
Homeराजनीतिदिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व...

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के भाजपा नेताओं की रणनीतिक बैठक

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के भाजपा नेताओं की रणनीतिक बैठक

  बैठक में सम्मिलित हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी

नई दिल्ली : 28 जनवरी 2025

दिल्ली में चल रही विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में राजस्थान के पार्टी पदाधिकारियों और भाजपा नेताओं की एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक रणनीतियों सहित यहां बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानियों की आबादी को देखते हुए प्रवास कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

बैठक में पार्टी की तय कार्ययोजनाओं, संगठन की विभिन्न रणनीतियों और आगामी चुनावी अभियानों पर गहन विचार विमर्श हुआ। साथ ही संगठन की मजबूती और मतदाताओं तक पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए विशेष रणनीतियां बनाई गईं। इस अवसर पर केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन के विस्तार और दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अपने सुझाव साझा किए।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव न केवल दिल्ली के लिए बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण हैं। भाजपा की सरकार ने किसानों, युवाओं और समाज के हर वर्ग के लिए जो कार्य किए हैं, उन्हें जनता तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के झूठ और खोखले वादों को उजागर करना होगा। हमारी टीम पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तैयार है। बैठक में सभी नेताओं ने एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular