Sunday, March 15, 2026
spot_img
Homeअजमेररन फॉर विकसित राजस्थान का हुआ आयोजन

रन फॉर विकसित राजस्थान का हुआ आयोजन

रन फॉर विकसित राजस्थान का हुआ आयोजन

युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर ने दिखाई हरी झंडी

*************************

अजमेर :15 मार्च 2026

 

राजस्थान दिवस समारोह-2026 के अंतर्गत रविवार को जिला मुख्यालय पर रन फॉर विकसित राजस्थान का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। पुरानी चौपाटी से संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ एवं जिला कलक्टर लोकबंधु ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस दौड़ का उद्देश्य आमजन में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय से इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया जा रहा है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रन फॉर विकसित राजस्थान जैसे आयोजन लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम और खेल गतिविधियों से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक स्फूर्ति भी बनी रहती है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं रन फॉर विकसित राजस्थान के नोडल नरेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि इस रन में जेएलएन मेडिकल कॉलेज, कॉलेज शिक्षा, शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा, राजस्थान पुलिस, सीआरपीएफ जीसी-1 एवं जीसी-2, सिविल डिफेन्स, नगर निगम, समाज कल्याण विभाग, राजीविका, जिला परिषद, अजमेर विकास प्राधिकरण, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, खेल संगठनों के खिलाड़ियों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular