Monday, March 2, 2026
spot_img
Homeअजमेरहोली पर यात्रियों के लिए तिरूवनंतपुरम सेंट्रल-मदार- तिरूवनंतपुरम सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा का...

होली पर यात्रियों के लिए तिरूवनंतपुरम सेंट्रल-मदार- तिरूवनंतपुरम सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा का संचालन

होली पर यात्रियों के लिए तिरूवनंतपुरम सेंट्रल-मदार- तिरूवनंतपुरम सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा का संचालन

अजमेर : 02 मार्च 2026

रेलवे द्वारा होली पर्व पर यात्रियो की सुविधा के लिए तिरूवनंतपुरम सेंट्रल-मदार- तिरूवनंतपुरम सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 06013, तिरूवनंतपुरम सेंट्रल -मदार स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04 मार्च 2026 व 11 मार्च 2026 को (02 ट्रिप) तिरूवनंतपुरम सेंट्रल से प्रत्येक बुधवार को 07.45 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 11.00 बजे मदार पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 06014, मदार- तिरूवनंतपुरम सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07 मार्च 2026 व 14 मार्च 2026 को (02 ट्रिप) मदार से प्रत्येक शनिवार को 21.40 बजे रवाना होकर मंगलवार को 00.45 बजे तिरूवनंतपुरम सेंट्रल पहुॅचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में कोल्लम ज., कायमकुलम, मावेलिक्करा, चेंगन्नूर, तिरूवल्ला, चेंगनासेरी, कोट्टयम, एर्नाकुलम टाउन, आलुवा, त्रिशूर, षोरणूर जं., तिरूर, कोझिकोड, कन्नूर, कासरगोड, मेंगलुरू, सूरतकल,
उडुपी, कुंदापुरा, बैंदूर मूकांबिका रोड, मुर्डेश्वर, कुमटा, कारवार, मडगांव, थिविम, सावंतवाडी रोड, कणकवली, रत्नागिरी, चिपलुन, खेड़, मानगांव, रोहा, पनवेल, वसई रोड, वापी, सूरत, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, बिजयनगर व अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 20 द्वितीय शयनयान व 02 गार्ड डिब्बो सहित 22 डिब्बे होगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular