Friday, February 21, 2025
spot_img
Homeअजमेरविश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यायवरण संरक्षण को लेकर रैली का आयोजन -...

विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यायवरण संरक्षण को लेकर रैली का आयोजन – World Earth Day

अजमेर – विश्व पृथ्वी दिवस(World Earth Day) के अवसर पर माय क्लीन स्कूल, ग्रीन आमीर्, ग्रीन गृहिणी रोटरी क्लब अजमेर, रोटरी क्लब पृथ्वीराज एवं अजमेर शहर की प्रबुद्ध वर्ग एकजुट होकर आना सागर झील को बचाने के लिए एक रैली का आयोजन किया, आनासागर लिंक रोड के सामने वाली पुरानी चैपाटी पर 9ः30 बजे करीबन 200 विद्यार्थी मिलकर एक रैली के रूप में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए, जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे,

Rally organized on environmental protection on World Earth Day

जहां माय क्लीन स्कूल के सुरेश माथुर ने बच्चों को पर्यावरण सुरक्षित करने के विषय पर अपने विचार रखेेे और सभी को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ भी दिलायी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आनासागर झील बचाने के लिए लिखे गए पत्र को जिला कलेक्टर अजमेर के माध्यम से पहुंचाने हेतु एक ज्ञापन सभी संस्थाओं की ओर से संयुक्त रूप से दिया गया। चुनाव आयोग के द्वारा दिए गए निर्देशन के पालन अनुसार रैली बहुत ही अनुशासित एवं संयमित रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular