Thursday, August 6, 2026
spot_img
Homeअजमेरचीता के जन्मदिन पर हुए समाज सेवा के कार्य, रक्तदान शिविर आयोजित 

चीता के जन्मदिन पर हुए समाज सेवा के कार्य, रक्तदान शिविर आयोजित 

चीता के जन्मदिन पर हुए समाज सेवा के कार्य, रक्तदान शिविर आयोजित 

 

अजमेर : 06 अगस्त 2026

 

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी विभाग के जिला उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी शेरू खान चीता के जन्मदिन के शुभ अवसर पर विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यों का आयोजन किया गया।

जन्मदिन के उपलक्ष्य में सर्वप्रथम कांजी हाउस स्थित गौशाला में गौमाता को हरा चारा खिलाया गया। इसके पश्चात नम्रता पब्लिक स्कूल (ईदगाह कॉलोनी, वार्ड संख्या 80) में एक भव्य रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 50 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस दौरान त्रिवेणी ब्लड बैंक की टीम का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सरोज सेन, आमीना, आमिर, हंसराज, प्रहलाद चौधरी, यूसुफ, कुणाल रावत सहित अनेक सहयोगियों और क्षेत्रवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular