Thursday, June 25, 2026
spot_img
Homeअजमेरजोधपुर के सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में नसीराबाद के 16 खिलाड़ियों ने...

जोधपुर के सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में नसीराबाद के 16 खिलाड़ियों ने लिया भाग

जोधपुर के सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में नसीराबाद के 16 खिलाड़ियों ने लिया भाग

नसीराबाद : 25 जून 2026

(निखिल गुर्जर की रिपोर्ट)

 एयू फाउंडेशन के तत्वावधान में 18 से 24 जून तक जोधपुर स्थित जेएनवीयू विश्वविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय बॉक्सिंग एवं वुशू प्रशिक्षण शिविर में नसीराबाद के 16 खिलाड़ियों ने कोच विनय मेहरा के नेतृत्व में भाग लेकर आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

शिविर का आयोजन द्रोणाचार्य अवार्डी अंतरराष्ट्रीय कोच शिव सिंह के सानिध्य में किया गया। शिविर के दौरान खिलाड़ियों को मुक्केबाज़ी एवं वुशू की नवीनतम तकनीकों से अवगत कराया गया तथा खेल की बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कोच विनय मेहरा ने बताया कि शिविर में नसीराबाद के खिलाड़ी उदय यादव, मोहित मेघवंशी, दीक्षा रावत, मेघा वैष्णव, गर्विका पथरिया, नाजिया हसन, नमन मेहरा, आदित्य यादव, सुरेश गवारिया, मनीष डोटानिया, फरहान हसन, कार्तिक मेहरा, विराट पथरिया, मोहित यादव, रोहिताश मेहरा एवं पीयूष मेहरा ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को एक्सप्लोसिव स्ट्रेंथ, कॉर्डिनेशन, स्टांस, फिटनेस, न्यूट्रीशन तथा बॉक्सिंग एवं वुशू के नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीकों के साथ-साथ अनुशासन, शारीरिक दक्षता और मानसिक मजबूती पर भी विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कोच विनय मेहरा ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों के कौशल विकास और भविष्य की प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं। शिविर से लौटे खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है और वे आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular