Sunday, June 28, 2026
spot_img
Homeअजमेरनसीराबाद में पल्स पोलियो अभियान की हुई शुरुआत

नसीराबाद में पल्स पोलियो अभियान की हुई शुरुआत

नसीराबाद में पल्स पोलियो अभियान की हुई शुरुआत

उपखंड अधिकारी कल्पित शिवरान ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया शुभारंभ

नसीराबाद : 28 जून 2026

( निखिल गुर्जर )

नसीराबाद के सामान्य चिकित्सालय में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत नसीराबाद उपखंड अधिकारी कल्पित शिवरान ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर की।

इस अवसर पर राजकीय सामान्य चिकित्सालय नसीराबाद के प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनायक गोंडा ने बताया कि नसीराबाद क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान के तहत कुल 7034 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के प्रथम दिन रविवार को 3144 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न बूथों के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें भी तैनात की गई हैं, जो निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बच्चों को दवा पिलाने का कार्य कर रही हैं।

उपखंड अधिकारी कल्पित शिवरान ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।

अभियान के दौरान चिकित्सालय के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग ने शेष बच्चों को भी अभियान के दौरान पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular