Sunday, July 19, 2026
spot_img
Homeअजमेरराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल से की शिष्टाचार...

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल से की शिष्टाचार भेंट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित पाठ्यक्रम पर हुई विस्तृत चर्चा

जयपुर : 27 जून 2026

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,अजमेर के नव नियुक्त अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ ने अध्यक्ष पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उनके सरकारी आवास जयपुर पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्य की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं भारतीय मूल्यों पर आधारित बनाने के विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी-2020) के राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रभावी एवं चरणबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष चर्चा हुई। दोनों के बीच इस बात पर विचार हुआ कि नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों को धरातल पर उतारते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, कौशल आधारित एवं मूल्यपरक शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बन सकें।

इस दौरान नई शिक्षा नीति के तहत लागू किए गए शैक्षणिक ढांचे के अंतर्गत विशेष रूप से चार वर्षीय सैकेंडरी स्टेज (कक्षा 9 से 12) के लिए तैयार की जाने वाली नई पाठ्यपुस्तकों के स्वरूप एवं विषय-वस्तु पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान पाठ्यक्रम में भारतीय शिक्षा दर्शन, भारतीय ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों को प्रभावी रूप से शामिल करने पर सहमति व्यक्त की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular