Tuesday, August 25, 2026
spot_img
Homeमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड संयुक्त कर्मचारी संघ ने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का किया...

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड संयुक्त कर्मचारी संघ ने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का किया स्वागत

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड संयुक्त कर्मचारी संघ ने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का किया स्वागत

       अजमेर, 29 अगस्त

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के प्रभाव से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने टेबलेट वितरण राशि मामले में बोर्ड को यह राहत दी है। टेबलेट वितरण योजना में राज्य सरकार द्वारा बोर्ड पर डाले गए अतिरिक्त व्यय भार को कम करवाने पर गुरूवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड संयुक्त कर्मचारी संघ द्वारा विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का स्वागत किया गया।

         मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के महामंत्राी  करण सिंह यादव ने बताया कि  देवनानी को साफा पहनाकर व अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा माला पहनाकर ढोल ढमाकों से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी  सुधीर कुमार जैन, हर्ष खत्राी,  कृष्ण गोपाल कुमावत,  दातार सिंह राठौड़,  अनूप उपाध्याय, सहायक कर्मचारी संघ के महामंत्राी  कुन्दन सिंह,  शिवकरण, मंत्रालियक संघ के पूर्व महामंत्राी राजीव गुप्ता,  नरेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व स्टाफ क्लब सचिव  शैलेन्द्र जैन,  रामबाबू शर्मा,  प्रकाश पुरोहित,  कैलाश खण्डेलवाल,  बृजेश शर्मा,  किशोर शर्मा, गुरूसेवक बाकलीवाल,  उमेद सिंह गहलोत,  रविशंकर उबाना, विजय सिंह राठौड़, नवीन सिंह राठौड़,  ताराचन्द, वरिष्ठ सहायक निदेशक दिनेश ओझा, महिला साथी शशि भारद्वाज, सीमा चैपड़ा सहित समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments