Friday, July 31, 2026
spot_img
Homeअजमेरराजकीय कन्या महाविद्यालय, नसीराबाद में धूमधाम से मनाई गई मुंशी प्रेमचंद की...

राजकीय कन्या महाविद्यालय, नसीराबाद में धूमधाम से मनाई गई मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती

राजकीय कन्या महाविद्यालय, नसीराबाद में धूमधाम से मनाई गई मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती

नसीराबाद : 31 जुलाई 2026

 

( निखिल गुर्जर की रिपोर्ट )

नसीराबाद के राजकीय कन्या महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परम्परा केन्द्र एवं हिन्दी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनिता खुराना ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने उद्बोधन में डॉ. अनिता खुराना ने मुंशी प्रेमचंद को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उनकी प्रसिद्ध रचनाओं ‘ईदगाह’, ‘निर्मला’ एवं ‘गोदान’ पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद के साहित्य में समाज का यथार्थ चित्रण, मानवीय संवेदनाएं एवं प्रगतिशील चिंतन स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने बताया कि प्रेमचंद ने 15 उपन्यास, 300 से अधिक कहानियां तथा पत्रकारिता एवं संपादन के माध्यम से भारतीय साहित्य और चिंतन को समृद्ध किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं सना अफरीन, अलविरा, सारा, चाहत हरदासानी, जया, जुलेखा एवं मुस्कान ने मुंशी प्रेमचंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं श्री जितेन्द्र चौधरी, डॉ. ओमप्रकाश वैष्णव, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. गोपाल लाल माली एवं सुश्री वर्षा ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधनों के माध्यम से छात्राओं को साहित्य के महत्व एवं प्रेमचंद के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संयोजन डॉ. गोपाल लाल माली ने किया तथा संचालन सृष्टि नावरिया ने किया। अंत में सुश्री अपर्णा दाधीच ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular