Sunday, August 23, 2026
spot_img
Homeअजमेरदिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में नसीराबाद में...

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में नसीराबाद में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में नसीराबाद में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

 

( नसीराबाद से निखिल गुर्जर की रिपोर्ट )

नसीराबाद। दिल्ली के जंतर-मंतर पर विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में नसीराबाद के युवाओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित विद्यार्थियों एवं युवाओं ने कोट चौराहे पर एकत्र होकर विरोध-प्रदर्शन किया तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर अपना रोष व्यक्त किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व राहुल गुर्जर ने किया। इस दौरान छात्रों ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल अपनी बात को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाना तथा शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक बदलाव की मांग करना है। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था, छात्रों के अधिकारों और उनके हितों की रक्षा के लिए युवाओं की आवाज़ को दबाया नहीं जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कोट चौराहे पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि युवा अपने अधिकारों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर एकजुट हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी आवाज़ जिम्मेदार अधिकारियों और सरकार तक पहुंचेगी तथा विद्यार्थियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

इस दौरान इमरान कुरैशी, अक्कू बेनीवाल, गौतम गुर्जर, अंकित गर्ग, अकरम, गोविंद वाल्मीकि, लक्ष्य गुर्जर, चंद्रहास खींची, सागर गज्जू, यशपाल गुर्जर, गुलशन यादव, चिराग गुर्जर, रितिक गुर्जर, हिमांशु गुर्जर, शुभम गुर्जर, उत्तम गुर्जर, पृथ्वीराज गुर्जर, कार्तिक गुर्जर, मयंक गुर्जर, मनन टंडन, पार्थ यादव, पृथ्वी चौहान एवं रितिक प्रजापत सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और युवा मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments