Friday, August 21, 2026
spot_img
Homeअजमेरराजस्थान मरु उडान कार्यक्रम का शुभारम्भ संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राजस्थान मरु उडान कार्यक्रम का शुभारम्भ संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राजस्थान मरु उडान कार्यक्रम का शुभारम्भ संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अजमेर : 20 जनवरी 2025

राजस्थान मरु उडान कार्यक्रम का शुभारम्भ संवाद कार्यक्रम का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर अजमेर में आज किया गया। महिला अधिकारिता एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में उपनिदेशक जगदीश चौधरी ने बताया की बालिकाएं क्या-क्या कैरियर चुन सकते हैं तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी व शिक्षा सेतु योजना एवं नारी उद्यम प्रोत्साहन योजना की विस्तार से जानकारी दी ताकि शिक्षा एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में अवसर मिल सके।

जेंडर स्पेशलिस्ट संध्या ने बालिकाओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुऐ इससे जुडी समस्याओं और उनके समाधान पर प्रकाश डालते हुए नियमित व्यायाम और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया । साथ ही बालिकाओं को साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया की सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी व सतर्कता के साथ कैसे करना चाहिए और किन-किन बातों का हमें ध्यान रखना चहिए ताकि हम साइबर फ्रॉड से बच सके।

 

बालिकाओं के साथ साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन नंबर 1930 भी साझा किया गया। के साथ महिला सुरक्षा हेतु चलाये जा रहे सखी वन स्टोप सेन्टर एवं महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र, पन्नाधाय सुरक्षा व सम्मान केंद्र की विस्तार से जानकारी दी व उड़ान योजना के तहत बालिकाओं को सैनेटरी पैड वितरित किए जाते हैं के बारे में बताया। महिला अधिकारिता विभाग से सुपरवाइजर अभिषेक मांड्या ने विभिन्न विभागीय योजनाओं को विस्तार पूर्वक साझा किया। इस सत्र में 5 शिक्षक एवं विद्यालय की 135 छात्राए उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments