Friday, March 20, 2026
spot_img
Homeअजमेरवैश्य समाज ने पुष्कर महायज्ञ में लिया सहभाग, दिया एकता व संस्कार...

वैश्य समाज ने पुष्कर महायज्ञ में लिया सहभाग, दिया एकता व संस्कार का संदेश

वैश्य समाज ने पुष्कर महायज्ञ में लिया सहभाग, दिया एकता व संस्कार का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर

अजमेर : 20 मार्च 2026

तीर्थराजपुष्कर में आयोजित हो रहे भव्य शत (100) गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन अजमेर द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभाग किया गया। आतंकवाद के शमन, हिन्दू राष्ट्र निर्माण एवं विश्व कल्याण के उद्देश्य से यज्ञ सम्राट महा मंडलेश्वर प. पू. स्वामी प्रखर महाराज के सान्निध्य में चल रहे इस दिव्य अनुष्ठान में वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों एवं वैश्य बंधुओं ने विधिवत परिक्रमा एवं पूजन कर धर्मलाभ अर्जित किया तथा संत निवास में महाराज के दर्शन एवं आशीर्वचन का लाभ प्राप्त किया इस अवसर पर उपस्थित वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने महामंडलेश्वर संत प्रखर महाराज का माल्यार्पण कर व शॉल व दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन भी किया तथा पुष्कर की पावन धरा पर विश्व कल्याण हेतु किये जा रहे महायज्ञ के लिए आभार व्यक्त किया ।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वैश्य समाज के प्रमुख पदाधिकारी मुख्य संरक्षक कालीचरण दास खंडेलवाल, संरक्षक रमेशचंद अग्रवाल,जिलाध्यक्ष रमेशचंद तापड़िया, जिला महामंत्री उमेश गर्ग, प्रदेश मंत्री सूरज नारायण लखोटिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश चंद गोयल एवं शैलेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, युवा उपाध्यक्ष दीपक चोपड़ा, प्रमोद डीडवानिया, विष्णु प्रकाश गर्ग, दिनेश प्रणामी, कमल बानुड़ा, लोकेश सोजतिया, सुरेश राठी सहित अनेक वैश्य बंधुओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने महायज्ञ के मुख्य यजमान चंद्रप्रकाश दुबे से भी मुलाकात की तथा उनका माल्यार्पण कर व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया ।
संत प्रखर महाराज ने संदेश देते हुए कहा कि “ऐसे पावन अनुष्ठान समाज में एकता, संस्कार एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करते हैं। हमें अपने धर्म, संस्कृति और समाज के उत्थान हेतु सदैव संगठित होकर कार्य करना चाहिए।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular