Thursday, June 25, 2026
spot_img
Homeअजमेरअजमेर इंडेन एजेंसी द्वारा ग्राम पंचायत बबाईचा में “सुरक्षा संग सेवा” अभियान

अजमेर इंडेन एजेंसी द्वारा ग्राम पंचायत बबाईचा में “सुरक्षा संग सेवा” अभियान

“उपभोक्ता की संतुष्टि ही इंडियन ऑयल का लक्ष्य, सुरक्षा और सेवा हमारी प्राथमिकता” — हंसराज पिलानिया

अजमेर : 27 मई 2026

इंडियन ऑयल के तत्वावधान में अजमेर इंडेन एजेंसी द्वारा ग्राम पंचायत बबाईचा में “सुरक्षा संग सेवा” अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस सुरक्षा, उपयोग एवं सावधानियों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई तथा पुराने हॉर्स पाइप बदलकर नए पाइप लगाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन करते हुए फील्ड ऑफिसर हंसराज पिलानिया ने कहा कि उपभोक्ता की संतुष्टि ही इंडियन ऑयल का मुख्य उद्देश्य है। इंडियन ऑयल हमेशा सुरक्षा और सेवा दोनों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता को बेहतर सेवा के साथ पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराना कंपनी का लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि इंडियन ऑयल राजस्थान के ईडी मनोज गुप्ता के निर्देशानुसार 15 दिवसीय “सुरक्षा संग सेवा” अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को गैस सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular