Wednesday, September 2, 2026
spot_img
Homeअजमेरअजमेर उत्तर में लोकतंत्र की उड़ान, संकल्प पंख अभियान

अजमेर उत्तर में लोकतंत्र की उड़ान, संकल्प पंख अभियान

अजमेर उत्तर में लोकतंत्र की उड़ान, संकल्प पंख अभियान

नगरीय निकाय चुनाव – 2026

अजमेर : 2 सितम्बर 2026

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अजमेर उत्तर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप टीम द्वारा विभिन्न अभिनव गतिविधियों का आयोजन कर आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में लोकतंत्र की उड़ान गतिविधि के माध्यम से मतदाताओं को लोकतंत्र में उनकी भागीदारी और मतदान के महत्व का संदेश दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एडीएम शहर प्रवीण कुमार एवं तहसीलदार पूजा यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में स्वीप टीम की गरिमा अग्रवाल एवं रितु चौहान ने सक्रिय भूमिका निभाई। गतिविधि के दौरान बसंता के विशाल पंखों पर मतदाताओं ने रंग-बिरंगे कागज से बने पंखों पर मतदान करने का संकल्प लिखकर चिपकाया। इस अभिनव पहल के माध्यम से लोगों को आगामी निर्वाचन में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने का संदेश दिया गया।

अभियान के अंतर्गत हर मतदाता एक पंख लोकतंत्र की उड़ान अन्नत का संदेश दिया गया। अजमेर उत्तर कार्यालय के सभी कार्मिकों ने मतदाता शपथ लेकर ये प्रण किया की वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे। साथ ही मतदाताओं को यह संदेश दिया गया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम में शिवचरण चौधरी, योगेश मीणा, ओमप्रकाश गुर्जर, सना, विनोद अग्रवाल, कमलेश चौधरी, मोना राठौड़ एवं रेशमा आदि ने अपना सहयोग दिया।

स्वीप टीम द्वारा विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ-साथ मेरा वोट मेरी जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अजमेर उत्तर क्षेत्र का कोई भी पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहे।

 

एडीएम शहर प्रवीण कुमार ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं मतदान करें तथा अपने परिवार, पड़ोसियों और परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। गरिमा अग्रवाल एवं रितु चौहान ने बताया कि मतदाता जागरूकता के लिए आगे भी ऐसी रचनात्मक एवं प्रभावी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments