Thursday, September 17, 2026
spot_img
Homeअजमेरअजमेर में मतदाता जागरूकता गतिविधि आयोजित

अजमेर में मतदाता जागरूकता गतिविधि आयोजित

अजमेर में मतदाता जागरूकता गतिविधि आयोजित

अजमेर :26 अगस्त 2026

 

अजमेर एडीएम सिटी प्रवीण कुमार एवं तहसीलदार पूजा यादव के नेतृत्व में स्वीप टीम की गरिमा अग्रवाल और ऋतु चौहान ने नगर निकाय आम चुनाव के लिये आज अजमेर में विभिन्न लोगों से सम्पर्क कर जागरूकता अभियान चलाया।

 जागरूकता अभियान के अंतर्गत सुभाष उद्यान तथा आना सागर चौपाटी पर सुबह काल वॉक पर आने वाले लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलवायी। सभी ने “मेरा वोट मेरा अधिकार” नारे के साथ मतदान अवश्य करने का संकल्प लिया । 

विज्ञापन
विज्ञापन

आना सागर चौपाटी पर स्वास्थ्य लाभ लेने आई महिलाओं को घर से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया और मेरा वोट मेरी आवाज़ नारे के साथ सभी को मतदान का संदेश भी दिया। बजरंग गढ़ चौराहे पर नव मतदाताओं को मतदान का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया , सभी ने वी फॉर वोट का चिह्न बनाकर अवश्य मतदान का संदेश दिया । इसके अलावा अजमेर बस स्टैंड पर भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया । उपस्थित सभी यात्रियों को मतदान की शपथ दिलवा कर मतदान हेतु प्रेरित किया गया ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments