Sunday, August 23, 2026
spot_img
Homeअजमेरअजमेर रेलवे स्टेशन पर 'स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप' की बैठक संपन्न

अजमेर रेलवे स्टेशन पर ‘स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप’ की बैठक संपन्न

अजमेर रेलवे स्टेशन पर ‘स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप’ की बैठक संपन्न

स्टेशन विकास, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

 

अजमेर : 21 जुलाई 2026

 

अजमेर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक ‘स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप’ (SIG) के तहत मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 बैठक के दौरान स्टेशन विकास, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक अजमेर विकास बूरा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव, वरिष्ठ मंडल बिजली इन्जिनियर स्वाति जैन, वरिष्ठ मंडल संकेत व दूर संचार इंजिनियर रामावतार मीना, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजिनियर मनोज मीना, मंडल इंजिनियर अंशुल भारती, मंडल सुरक्षा आयुक्त योगेन्द्र कुमार, स्टेशन प्रबंधक रवीश कुमार सहित रेलवे के विभिन्न प्रमुख विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 बैठक के बाद मंडल रेल प्रबंधक ने सभी अधिकारियों के साथ अजमेर स्टेशन का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालयों, फुटओवर ब्रिज और निकास द्वारों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडल रेल प्रबंधक ने निर्देश दिए कि स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन (क्राउड मैनेजमेंट), पर्याप्त संख्या में टिकट काउंटरों की व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और स्वच्छता के उच्चतम मानक सुनिश्चित किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान कमियों को रेखांकित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा की यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और संरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments