Wednesday, September 23, 2026
spot_img
Homeअजमेरअजमेर रेल मंडल पर कैटरिंग स्टालों एवं ट्रॉलियों के सघन निरीक्षण हेतु...

अजमेर रेल मंडल पर कैटरिंग स्टालों एवं ट्रॉलियों के सघन निरीक्षण हेतु 15 दिवसीय विशेष जांच अभियान शुरू

अजमेर रेल मंडल पर कैटरिंग स्टालों एवं ट्रॉलियों के सघन निरीक्षण हेतु 15 दिवसीय विशेष जांच अभियान शुरू

अजमेर : 20 अगस्त 2026

 

रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशानुसार उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं अधिकृत खानपान सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज, 20 अगस्त 2026 से 03 सितंबर 2026 तक 15 दिवसीय विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव के अनुसार इस अभियान के तहत खानपान निरीक्षकों तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधकों की टीम तैनात कर सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष जांच अभियान के दौरान स्टेशनों पर स्थित कैटरिंग स्टालों व ट्रॉलियों में खानपान से सम्बंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की विशेष जांच की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अनाधिकृत सामग्री की बिक्री तो नही हो रही है । केवल रेलवे द्वारा स्वीकृत एवं अधिकृत पानी की बोतलें तथा पैकेज्ड फूड आइटम्स बेचे जाएं।

स्वच्छता एवं हाइजीन को जांचा जाएगा। स्टालों और ट्रॉलियों की बनावट, साफ-सफाई एवं स्वच्छता का उच्च स्तर सुनिश्चित किया जाएगा। स्टॉलों पर इलेक्ट्रिकल फिटिंग्स और सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। स्टाल व ट्रॉली के आसपास कार्टन या अतिरिक्त सामान रखकर किए गए अनधिकृत कब्जे को तुरंत हटाया जाएगा। सभी वेंडरों/विक्रेताओं के पास वैध और अपडेटेड QR-कोड आधारित आईडी कार्ड होना अनिवार्य है। एक्सपायर्ड (समय-सीमा समाप्त) खाद्य सामग्री बेचने और निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूलने (ओवरचार्जिंग) पर सख्त मनाही व कार्रवाई की जाएगी। स्टाल पर वैध एग्रीमेंट और ग्राहकों को देने के लिए बिल बुक उपलब्ध होनी चाहिए।लाइसेंस फीस और एमईआरएस भुगतान अप-टू-डेट होना अनिवार्य है। विक्रेता निर्धारित एवं साफ-सुथरी यूनिफॉर्म में हों तथा व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखें। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों और की गई कार्यवाहियों की रीयल-टाइम ट्रैकिंग हेतु ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अनियमितता पाए जाने पर तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments