Friday, June 19, 2026
spot_img
Homeअजमेरअजमेर व मदनगंज प्रधान डाकघरों में आधार सेवाओं का समय बढ़ा

अजमेर व मदनगंज प्रधान डाकघरों में आधार सेवाओं का समय बढ़ा

अजमेर व मदनगंज प्रधान डाकघरों में आधार सेवाओं का समय बढ़ा, सुबह 7:30 बजे से मिलेगा लाभ

नौकरीपेशा और विद्यार्थियों को सुविधा, बढ़ा आधार सेवा समय

अजमेर 19 जून 2026

(मानसी माहेश्वरी की रिपोर्ट)

 

आधार संबंधी कार्यों के लिए लोगों को अब अधिक समय उपलब्ध होगा। डाक विभाग ने आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अजमेर और मदनगंज प्रधान डाकघरों में आधार नामांकन एवं अद्यतन सेवाओं के समय में विस्तार किया है। नई व्यवस्था के तहत दोनों केंद्रों पर आधार सेवाएं प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डाक विभाग के अनुसार इस पहल का उद्देश्य नौकरीपेशा लोगों, श्रमिकों, विद्यार्थियों तथा अन्य व्यस्त नागरिकों को सुविधा प्रदान करना है, ताकि वे अपने नियमित कार्यों से पहले भी आधार से जुड़े आवश्यक कार्य करवा सकें। बढ़े हुए समय से आधार अपडेट और नामांकन के लिए आने वाले लोगों की परेशानी कम होने की उम्मीद है।

अजमेर डाक मंडल के अंतर्गत विभिन्न उप डाकघरों में संचालित 21 आधार केंद्रों पर भी आधार सेवाएं उपलब्ध हैं। इनमें पुष्कर, रीजनल कॉलेज , तिलोनिया, रूपनगढ़, अराई, किशनगढ़ सिटी,नगरा ,एचएमटी, राज एजुकेशन बोर्ड, जोसगंज ,जीसी रोड, वैशाली नगर, रामगंज, केसरगंज, श्रीनगर, शास्त्री नगर, आदर्श नगर ,गगवाना, कुचिल,सराधना, आईई माखुपुरा,शास्त्री नगर हालांकि इन केंद्रों पर सेवाएं पूर्व निर्धारित कार्यालय समय के अनुसार ही जारी रहेंगी। डाक विभाग ने नागरिकों से आधार संबंधी कार्यों के लिए निकटतम केंद्र का उपयोग करने और समय का लाभ उठाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular