Sunday, May 17, 2026
spot_img
Homeअनुरक्षण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित !!

अनुरक्षण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित !!

पश्चिम मध्य रेलवे के गंगापुर सिटी यार्ड में सीमित ऊंचाई के पुल के कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर निम्नलिखित रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी-

आंशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 09605, अजमेर-गंगापुर सिटी स्पेशल रेल सेवा दिनांक 18.06.24 से 20.06.24 तक जयपुर तक संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा जयपुर-गंगापुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 09606, गंगापुर सिटी-अजमेर स्पेशल रेल सेवा दिनांक 18.06.24 से 20.06.24 तक जयपुर से संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा गंगापुर सिटी-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रीशेड्यूल रेल सेवाएं

1. गाड़ी संख्या 19722, बयाना-जयपुर रेल सेवा दिनांक 19.06.24 को बयाना स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 01 घंटा 30 मिनट की देरी से रवाना होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular