Tuesday, August 25, 2026
spot_img
Homeअजमेरअमृत स्टेशन योजना अंतर्गत सोजत रोड स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य 70%पूर्ण

अमृत स्टेशन योजना अंतर्गत सोजत रोड स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य 70%पूर्ण

अमृत स्टेशन योजना अंतर्गत सोजत रोड स्टेशन पर किए जा रहा है विकास कार्य तीव्र गति से जारी है लगभग 70% कार्य पूर्ण हो चुका है। स्टेशन पर जारी विकास कार्यों के अंतर्गत एप्रोच रोड का निर्माण, टॉयलेट ब्लॉक, प्लेटफॉर्म नवीनीकरण, प्लेटफॉर्म शेल्टर, मैंन एंट्री बिल्डिंग, 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज तथा सेकंड एंट्री बिल्डिंग का कार्य जारी है।


वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक अजमेर मण्डल  सुनील कुमार महला के अनुसार सोजत रोड स्टेशन पर अमृत स्टेशन योजना अनर्गत तीव्र गति से पुनर्विकास के कार्य जारी हैं | अमृत स्टेशन योजना के तहत लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत से नया स्टेशन भवन का प्रावधान, अलग प्रवेश और निकास द्वार के साथ सर्कुलेटिंग क्षेत्र का विकास, ऑटो, दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग, यात्रियों को छोड़ने और लेने के लिए पोर्च, प्लेटफॉर्म पर कोच इंडिकेशन बोर्ड, फूड कोर्ट, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग शौचालय के साथ बेहतर प्रतीक्षा कक्ष, पूरे स्टेशन भवन के आंतरिक सज्जा में सुधार,

स्टेशन भवन के अग्रभाग का सुधार, अतिरिक्त प्लेटफार्म शेल्टर, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं के साथ-साथ नए शौचालय ब्लॉक, पानी बूथ व 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा | अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत चयनित स्टेशनों के कार्यों की समीक्षा व निरीक्षण स्वयं मंडल रेल प्रबंधक अजमेर  आलोक अग्रवाल द्वारा किया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक ने अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत जारी कार्यों की समीक्षा कर अधीनस्थ अधिकारियों को कार्य और भी तीव्र गति से किए जाने हेतु निर्देश दिए है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments