अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का नसीराबाद में हुआ स्वागत
अध्यक्ष मेवाती ने छावनी परिषद द्वारा कराए गए वार्ड नंबर 5 में विकास कार्यों की करी सराहना
नसीराबाद : 23 मई 2026
( निखिल गुर्जर की रिपोर्ट )
भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद मंडल एवं अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा शुक्रवार को नसीराबाद स्थित पेट्रोल पंप पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद मेवाती का भव्य स्वागत किया गया। उदयपुर प्रवास के दौरान नसीराबाद पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने साफा एवं माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट महेश मेहरा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष हारुण खान तथा नगर अध्यक्ष इस्लामुद्दीन कुरैशी ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हमीद मेवाती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजस्थान सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने नसीराबाद छावनी परिषद द्वारा वार्ड नंबर 5 में कराए गए विकास कार्यों की भी सराहना की।
कार्यक्रम में भवानी खेड़ा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह रावत, मंडल महामंत्री महेंद्र पथरिया, काली बाबा, नेमीचंद खींची, शानू शर्मा, रवि गुर्जर, तौफीक खन्ना, धनु भाई, फैज मोहम्मद, गांधी रहीम चाचा एवं सलीम भाई मौजपुरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


