Wednesday, June 3, 2026
spot_img
Homeअजमेरअवैध देशी पिस्टल व कारतूस के साथ दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

अवैध देशी पिस्टल व कारतूस के साथ दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

अवैध देशी पिस्टल व कारतूस के साथ दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

नसीराबाद सदर पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई

03 जून 2026

( नसीराबाद से निखिल गुर्जर की रिपोर्ट )

 अजमेर जिला पुलिस द्वारा अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नसीराबाद सदर थाना पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल, एक मैगजीन तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में नसीराबाद सदर थाना प्रभारी अशोक बिसू और डीएसटी प्रभारी शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष टीम गठित की गई थी।

डीएसटी प्रभारी शंकर सिंह रावत एवं जिला स्पेशल टीम के कांस्टेबल गजेन्द्र को मुखबिर से सूचना मिली कि दिलवाड़ी गांव के पास नेशनल हाईवे से देवजी की बनी के दरवाजे के निकट दो संदिग्ध युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहे हैं। सूचना पर नसीराबाद सदर थाना पुलिस एवं डीएसटी ने संयुक्त रूप से दबिश देकर दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से बिना नंबर की एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगदीश पुत्र कालूराम गुर्जर निवासी भटसूरी, थाना पीसांगन, जिला अजमेर तथा सद्दाम उर्फ बॉबी पुत्र अनवर निवासी मस्जिद के पास, थाना गंज, जिला अजमेर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं और इनके खिलाफ पूर्व में चोरी, मारपीट, लूट, एनडीपीएस एक्ट तथा अन्य गंभीर अपराधों के अनेक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नसीराबाद सदर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया है तथा बरामद हथियार की खरीद-फरोख्त और इसके स्रोतों के संबंध में अनुसंधान जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular