Wednesday, May 6, 2026
spot_img
Homeअजमेरएनसीसी कैडेट्स ने राइफल थामकर साधा सटीक निशाना

एनसीसी कैडेट्स ने राइफल थामकर साधा सटीक निशाना

एनसीसी कैडेट्स ने राइफल थामकर साधा सटीक निशाना

एनसीसी कैंप में हथियार संचालन और साइबर सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण

अजमेर : 06 मई 2026

(मानसी माहेश्वरी और नेहा शर्मा की रिपोर्ट)

अजमेर स्थित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में 11 राजस्थान बटालियन एनसीसी यूनिट का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जारी है। शिविर का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय सेवा, अनुशासन और एकता की भावना विकसित करते हुए उन्हें राष्ट्र के प्रति समर्पित बनाना है।

कैंप कमांडेंट कर्नल अजय दाधीच ने बताया कि कैडेट्स को विभिन्न प्रकार के हथियारों के संचालन के साथ-साथ साइबर सुरक्षा और एनडीआरएफ से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि वे हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें।

इस शिविर में अजमेर, ब्यावर, नागौर और केकड़ी सहित विभिन्न जिलों के स्कूल और कॉलेजों के लगभग 600 कैडेट्स भाग ले रहे हैं।

11 राजस्थान बटालियन एनसीसी यूनिट के कैप्टन संत कुमार के अनुसार, कैडेट्स को एनसीसी पाठ्यक्रम के साथ-साथ शैक्षणिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियों के माध्यम से भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसमें सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा के साथ फायरिंग और कंपास प्रशिक्षण शामिल हैं।

आज कैडेट्स ने जीसीए स्थित फायरिंग रेंज में विभिन्न राइफलों से निशाने साधते हुए फायरिंग का अभ्यास किया। उन्हें हथियार पकड़ने और सही तरीके से फायरिंग करने की बारीकियां सिखाई गईं, ताकि भविष्य में सेना में जाने पर वे आत्मविश्वास के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।

कैडेट्स का कहना है कि प्रशिक्षण के साथ आयोजित सायंकालीन खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है, जिससे उनका आत्मविश्वास लगातार बढ़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular