Tuesday, August 25, 2026
spot_img
Homeकर्मचारी संघ की मीटिंग आयोजित

कर्मचारी संघ की मीटिंग आयोजित

राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की दिनांक 07.07.2024 को प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक कलेक्ट्रेट अजमेर में आयोजित की गयी, जिसमें राजस्थान के विभिन्न जिलों से जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारीगणों ने भाग लिया। सभी पदाधिकारीगण द्वारा अपने विचार रखे गये। इसी क्रम में संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंभूसिंह राठौड द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सेवानिवृति 31 जुलाई को होने के कारण संघ का कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित कर लिया जावे।

संघ के सभी उपस्थित जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने आम सहमति कर कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष के पद का निर्णय शम्भूसिंह राठौड़ पर छोडा। राठौड़ ने कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष के पद पर भारत शर्मा, कलेक्ट्रेट दौसा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वीकार करते हुए भारत शर्मा को संघ का कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सर्व सम्मति से निर्वाचन की घोषणा की गई। आयोजित बैठक के उपरांत कलेक्ट्रेट अजमेर के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। बैठक में टीलसिंह महेचा (प्रदेश महामंत्री), रूस्तम खान, प्रीतम सिंह भूरटिया, राजकुमार बाघमार (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अतुल भार्गव (प्रदेश प्रवक्ता), गुरमीत सिंह लबाना (अध्यक्ष, राजस्व मण्डल राजस्थान), सतीश सैनी (कोषाध्यक्ष), मनीष शर्मा, विशाल विश्नोई, सीताराम पासवान एवं जिलाध्यक्ष सुधीर यादव (खैरथल-तिजारा), लोकेश सिंह राठौड (चितौड़गढ), यशवन्त मीना (अलवर), अनिल सक्सेना (जोधपुर), बबल सिहं (टोंक), रमेश पहाडिया (दौसा), राकेश पाराशर (जयपुर), महेश गिरी (प्रतापगढ), निर्मल सोनी (चुरू), विजय सिंह (जैसलमेर), अशोक गौड (बीकानेर), अरविन्द कुमार बैरवा (सवाई माधोपुर), विक्रान्त सिंह (भरतपुर), कृष्णावतार (कोटा), धर्मवीर (डीडवाना) सहित समस्त जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदि उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments