Saturday, August 22, 2026
spot_img
Homeअजमेरकिसान होंगे पुरस्कृत, कर सकते है आवेदन

किसान होंगे पुरस्कृत, कर सकते है आवेदन

कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा) के अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष श्रेष्ठ कृषकों को राज्य, जिला तथा पंचायत समिति स्तर पर चयन कर पुरस्कृत किया जाता है। राज्य, जिला तथा पंचायत समिति स्तरीय प्रत्येक पुरस्कार में 50 हजार, 25 हजार एवं 10 हजार रूपए प्रदान किए जाएंगे। जिले की प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर गतिविधिवार कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं डेयरी, जैविक खेती तथा नवाचार खेती के एक-एक कृषक का चयन किया जाएगा। पंचायत समिति स्तर पर चयनित कृषकों में से 10 श्रेष्ठ कृषकों (प्रत्येक गतिविधि के लिए 2 कृषक) को जिला स्तर पर चयनित किया जाएगा। राज्य स्तर के पुरस्कार के लिए जिला स्तर पर प्रथम स्तर को चयनित सर्वश्रेष्ठ कृषकों में से प्रत्येक गतिविधि के लिए 2-2 कृषकों (कुल 10) का चयन किया जाएगा। पूर्व में किसी भी स्तर के (पंचायत समिति, जिला एवं राज्य स्तर) कृषक पुरस्कार से पुरस्कृत कृषक वर्ष 2024-25 के पुरस्कार के लिए पात्रा नहीं होंगे। कृषक पुरस्कार के लिए कृषक द्वारा स्वयं अथवा निर्वाचित जन प्रतिनिधि, संस्था, विभाग अथवा व्यक्ति कृषक के मनोनयन के लिए कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों में कृषक द्वारा किए गए कार्यो का विवरण (साक्ष्य दस्तावेज, फोटोग्राफी, सीडी, डीवीडी आदि) एवं अन्य जानकारियां (कृषक मय पिता नाम, निवासी, पंचायत समिति, फोन नम्बर, आधार नम्बर बैंक खाता नम्बर मय आईएफएससी कोड) देते हुए 31 अगस्त तक स्थानीय सहायक निदेशक कृषि विस्तार, सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षक के माध्यम से अथवा सीधे ही उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) जिला अजमेर को कृषक का नाम प्रस्तावित कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments