Monday, August 24, 2026
spot_img
Homeअंतर्राष्ट्रीयचक्रवाती तूफ़ान रीमल ने भारत के पश्चिम बंगाल में दी दस्तक !!

चक्रवाती तूफ़ान रीमल ने भारत के पश्चिम बंगाल में दी दस्तक !!

संयुक्त राष्ट्र बाल एजेंसी  UNICEF ने रीमल तूफ़ान के प्रभावों से जूझने वाले बच्चों और परिवारों के साथ संवेदना और समर्थन व्यक्त किया है.

पश्चिम बंगाल स्थित यूनीसेफ़ कार्यालय के प्रमुख प्रभात कुमार ने यूएन न्यूज़ हिन्दी को बताया है कि प्रदेश के तटीय क्षेत्रों से सोमवार को चक्रवात रीमल टकराया, जिससे बीती रात 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएँ चलीं और भारी बारिश हुई.

तूफ़ान के कारण बिजली की लाइनें टूट गईं, खम्भे और पेड़ उखड़ गए तथा खपरैल वाले घरों की छतें उड़ गईं. |

चेतावनी जारी होने के बाद से, लगभग 2 लाख लोगों को पश्चिम बंगाल के तटीय इलाक़ों से सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है. |

यूनीसेफ़ ने जल शुद्धिकरण गोलियों, पानी भरने वाले बड़े बर्तनों, सचल शौचालयों, स्वच्छता और परिवार किटों सहित आवश्यक चीज़ों का भंडार प्रभावित समुदायों और आश्रय स्थलों में वितरण के लिए, देश भर के 35 भंडारग्रहों में तैयार रखा है.

यूनीसेफ़ की एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसकी योजना, शुरुआती प्रतिक्रिया कार्रवाई के ज़रिए रोहिंज्या और कॉक्सेस बाज़ार सहित तटवर्ती इलाक़ों में पहुँचने की है. अलबत्ता लड़कियों, महिलाओं और विकलांग व्यक्तियों की तात्कालिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए, धन की भारी क़िल्लत है.

यूनीसेफ़ का कहना है, “हम स्थिति पर लगातार नज़र रखने और ज़रूरतमन्द लोगों तक त्वरित सहायता पहुँचाने के प्रयासों में बांग्लादेश सरकार और साझीदारों के साथ निकट समन्वय के साथ काम कर रहे है.”

“हमारी प्राथमिकता लोगों की ज़िन्दगियाँ बचाना और बच्चों सहित निर्बल हालात वाली आबादी की हिफ़ाज़त सुनिश्चित करना है.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments