नसीराबाद सिटी थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित
नसीराबाद : 25 मई 2026
(निखिल गुर्जर की रिपोर्ट)
आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर नसीराबाद सिटी थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक उपखंड अधिकारी कल्पित शिवरान एवं सिटी थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक में अधिकारियों ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियमों की पालना करने तथा रात्रि में देर तक अनावश्यक घूमने वालों पर पाबंदी लगाने को लेकर चर्चा की। अधिकारियों ने मौजूद सीएलजी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
इस दौरान आपसी भाईचारे एवं शांति बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। बैठक में पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय गौड़, सलामुद्दीन, मुख्तियार कुरैशी, एडवोकेट नवाब कुरैशी, समाजसेवी प्रदीप अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं सिटी थाना के प्रवीण कुमार, रिंकू मीणा एवं अन्य पुलिस जवान भी बैठक में उपस्थित रहे।