Monday, August 24, 2026
spot_img
Homeअजमेरबाल सम्प्रेषण गृह एवं बाल कल्याण समिति का किया गया निरीक्षण

बाल सम्प्रेषण गृह एवं बाल कल्याण समिति का किया गया निरीक्षण

बाल सम्प्रेषण गृह एवं बाल कल्याण समिति का किया गया निरीक्षण

अजमेर : 10 फरवरी 2025

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेन्द्र कुमार ढ़ाबी द्वारा सोमवार को बाल सम्प्रेषण गृह एवं बाल कल्याण समिति का निरीक्षण किया गया। सचिव द्वारा मूलभूत सुविधाओं से लेकर गृहों के संचालन का जायजा लिया गया।

सम्प्रेषण गृह में डाइट चार्ट एवं बच्चों को नाश्ते, लंच एवं डिनर के लिए भोजन चार्ट की व्यवस्था है। बच्चों के लिए रोजमर्रा की आवश्यकताओं की सभी वस्तुएं मौजूद थी। गर्मी से बचाव के लिए गृह में डेजर्ट कूलर की व्यवस्था है । सदन में परिसर, रसोईघर, शौचालय, स्नानघर में साफ-सफाई की व्यवस्था उचित है। सम्प्रेषण गृह में साप्ताहिक रूप से चिकित्सक विजिट होती है। साथ ही सम्प्रेषण गृह में काउंसलिंग हेतु परामर्शदाता भी उपस्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव द्वारा गृह में खाद्य वस्तुएं एव जल भण्डारण की व्यवस्था के निर्देश दिए गए एवं विधि से संघर्षरत बालक, सरंक्षित बालक, एवं 6 माह में पुर्नवासित बालकों के विवरण की जांच की। बाल कल्याण समिति द्वारा बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति जैसे मामलों में अब तक की गई कार्यवाही एवं भविष्य में किए जाने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। गृह में बालकों को कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाता है। वर्तमान मे सम्प्रेषण गृह मे कुल 43 बालक आवासरत है।

निरीक्षण के दौरान सम्प्रेषण गृह में परिवीक्षा अधिकारी अदिती माहेश्वरी ,केयर टेकर  चन्द्रप्रकाश एवं अंजली शर्मा अध्यक्ष बाल कल्याण समिति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments