Wednesday, July 15, 2026
spot_img
Homeअजमेरभाजपा मंडल नसीराबाद ने मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

भाजपा मंडल नसीराबाद ने मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

 

भाजपा मंडल नसीराबाद ने मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

नसीराबाद : 21 जून 2026

(निखिल गुर्जर की रिपोर्ट)

 

भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद शहर मंडल की ओर से शनिवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल उद्यान (सरकारी बगीचा) में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट महेश कुमार मेहरा ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्वभर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग दिवस कार्यक्रम में भाजपा मंडल के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक, सह-संयोजक एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर सत्यनारायण शर्मा, अनिल वर्मा, नेमीचंद खींची, धनराज जाटोलिया, इस्लामुद्दीन कुरैशी, नारायण यादव, रामदेव कराड़िया, संजय मेहरा, त्रिलोक सैन, कालू पथरिया, हेमराज डाबी, लक्ष्मण बाबानी, सीताराम महेश्वरी, निहालचंद बड़जात्या, नारायण सिंधी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने नियमित योग करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular