Friday, August 21, 2026
spot_img
Homeअजमेरमदार-रेवाडी-मदार स्पेशल (43 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन

मदार-रेवाडी-मदार स्पेशल (43 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन

रेलवे द्वारा यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु मदार-रेवाडी-मदार स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09639, मदार-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.07.24 से 31.08.24 तक (43 ट्रिप) मदार से 04.30 बजे रवाना होकर 10.40 बजे रेवाडी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09640, रेवाडी-मदार स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.07.24 से 31.08.24 तक (43 ट्रिप) रेवाडी से 15.30 बजे रवाना होकर 22.35 बजे मदार पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना,

मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली व कुण्ड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments