महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत कॉलेज छात्राओं को दी महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी
नसीराबाद : 18 अगस्त 2026
( निखिल गुर्जर )
महिला अधिकारिता विभाग एवं संबंधित संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 18 अगस्त मंगलवार को श्री गोविंद सिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय, नसीराबाद में “आत्मरक्षा प्रशिक्षण” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग मेघा रतन के निर्देशन में आयोजित हुआ।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की सेवाओं तथा महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं को घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, दहेज संबंधी परेशानी, पारिवारिक विवाद, मानसिक प्रताड़ना सहित अन्य महिला सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के संबंध में जागरूक किया गया।
महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की ओर से छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे बिना झिझक सहायता प्राप्त कर सकती हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के साथ-साथ अपने अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र नसीराबाद की लीगल काउंसलर भावना एवं रजनी ने छात्राओं को आवश्यक जानकारी प्रदान की।