Friday, September 25, 2026
spot_img
Homeराजस्थानमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पुष्कर में शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में हुए शामिल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पुष्कर में शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में हुए शामिल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पुष्कर में शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में हुए शामिल

मुख्यमंत्री ने कहा – ‘सनातन संस्कृति विश्व कल्याण एवं उत्थान का सशक्त माध्यम’

पुष्कर सरोवर पर मुख्यमंत्री ने की पूजा अर्चना, प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की

पुष्कर : 08 अप्रैल 2026

 

राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को पुष्कर में आयोजित शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सपत्नीक यज्ञ प्रदक्षिणा की तथा यज्ञ स्थल पर स्थित गायत्री मंदिर में षोडषोपचार विधि से पूजा अर्चना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति समूचे विश्व को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस महायज्ञ के माध्यम से सनातन संस्कृति का ज्ञान पूरे विश्व में संचारित होकर मानव कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सनातन संस्कृति का ज्ञान भावी पीढ़ी के उत्थान के लिए सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है तथा उन्हें हमारी मौलिक संस्कृति से जोड़ने की महती आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ जैसे कार्यक्रम भारतवर्ष में सतत तौर पर आयोजित होते रहने चाहिए। उन्होंने महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए सभी संत एवं आचार्यों का आभार जताया। इस दौरान मुख्यमंत्री का महायज्ञ आयोजन समिति पदाधिकारीगण की ओर से सनातन एवं संत परंपरा से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शर्मा ने संत आवास में महायज्ञ के प्रणेता एवं आयोजक प्रखर महाराज एवं संत श्री राघवाचार्य जी का अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने जप एवं पाठशाला स्थल के भी दर्शन किए।

कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, विधायक शत्रुघ्न गौतम, शंकर सिंह रावत, रामस्वरूप लांबा, वीरेन्द्र सिंह कानावत सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा महायज्ञ स्थल से सीधे पुष्कर सरोवर पहुंचे। उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए कामना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments