Thursday, August 20, 2026
spot_img
Homeअजमेरयातायात नियमों और सुरक्षा उपायों की जानकारी के लिए सम्पर्क परेड आयोजित

यातायात नियमों और सुरक्षा उपायों की जानकारी के लिए सम्पर्क परेड आयोजित

यातायात नियमों और सुरक्षा उपायों की जानकारी के लिए सम्पर्क परेड आयोजित

 

               अजमेर : 22 जनवरी 2025

नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों की मासिक संपर्क परेड बुधवार को आयोजित की गई। नागरिक सुरक्षा के प्रशांत झा ने बताया कि नागरिक सुरक्षा अजमेर की उप नियंत्रक अपूर्वा परवाल के द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों को विशेष भूमिका निभाने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अंतर्गत मासिक सम्पर्क परेड में जागरूकता के लिए प्रथम रेस्पोंडर के रुप में कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। स्वयंसेवकों की क्षमता और कार्यकुशलता में अभिवृद्धि के उद्देश्य से यातायात नियमों और सुरक्षा उपायों की जानकारी प्रदान की गई। इसमें 100 से अधिक नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments