Friday, August 21, 2026
spot_img
Homeराजस्थान सरकार सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय अजमेर

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय अजमेर

150 करोड़ की लागत से बनेगा सुपर स्पेशलिटी

अस्पताल, 80 बीघा में आयुर्वेद यूनिवसिर्टी –  देवनानी

विधानसभा अध्यक्ष के घर उमड़ा जन सैलाब

सैकड़ों करोड़ का बजट स्वीकृत कराने पर जताया आभार

पेयजल की दशकों पुरानी समस्या होगी समाप्त, सर्विस रिजवार्यर और नई पाइप लाइन डलेगी

 

अजमेर, 13 जुलाई। बड़े शहरों की तर्ज पर अजमेर के सुनियोजित विकास का स्वपन अब पूरा होने जा रहा है। जिले के मरीजों को अब सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के लिए जयपुर नहीं जाना पड़ेगा। यहां 150 करोड़ की लागत से सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का विस्तार होगा। अजमेर महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय की स्थापना के 37 वर्षों के बाद अजमेर में आयुर्वेद विश्वविद्यालय आकार लेने जा रहा है। इसी तरह पेयजल, सड़क, खेल, बस स्टैण्ड और अन्य सेवाओं के विस्तार पर भी सैकड़ों करोड़ रूपए खर्च होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निवास पर शनिवार को जनसैलाब उमड़ा। हजारों लोगों ने उनका अभिनंदन कर पहली बार इतनी बड़ी संख्या में विकास कार्य स्वीकृत कराने पर उनका आभार जताया।

 

राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, अजमेर को बजट 2024 में राजस्थान इंस्ट्टियूट ऑफ टेक्नोलॉजी की तर्ज पर किया जायेगा विकसित

 

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि शैक्षिक नगरी रूप में विख्यात अजमेर में अभियांत्रिकी महाविद्यालय अजमेर को राजस्थान इंस्ट्टियूट ऑफ टेक्नोलॉजी की घोषणा से अभियांत्रिकी महाविद्यालय अजमेर भी जयपुर के एमएनआईटी की तर्ज पर विकसित होगा। राजस्थान इंस्ट्टियूट ऑफ टेक्नोलॉजी घोषणा से कॉलेज में आरआईटी, ए.आई. सहित नए कॉर्स आएंगे जिसका लाभ तकनीकी शिक्षा से जुड़े छात्र-छात्राओं को मिलेगा साथ ही यहां से अध्यनरत् छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अच्छे अवसर मिलेगे। महाविद्यालय प्रशासन से प्राचार्य डॉ. रेखा मेहरा, प्रो. प्रकृति त्रिवेदी, डॉ. ज्योति गजरानी, डॉ. चंदन शर्मा, डॉ. आलोक खत्री, डॉ. वी.सी. जैन, हिमांशु माथुर, प्रहलाद शर्मा, सुभाष मलिक, दीपक शर्मा सहित कार्मिक उपस्थित रहे।

 

150 करोड़ की लागत से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने बताया कि कई दशकों पहले अजमेर में सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा सेवाओं का स्वपन देखा था। यह ख्वाब अब पूरा होने जा रहा है। अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में करीब 150 करोड़ रूपए सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के विस्तार पर खर्च होंगे। अजमेर संभाग के मरीजों को इन सेवाओं के लिए जयुपर या दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। शीघ्र ही इन सेवाओं की विस्तृत योजना तैयार कर काम शुरू किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन से मेडिकल कॉलेज प्राचार्य वी.के. सिंह, अधीक्षक अरविन्द खरे, उपअधीक्षक, अमित यादव, डॉ. एम.पी. शर्मा, डॉ. राकेश मेहला, डॉ. अनिल सामरिया, डॉ. राकेश पोरलवाल, डॉ.एस.के. भास्कर, डॉ. संजीव माहेश्वरी, डॉ. दिग्विजय सिंह रावत, डॉ. मधु माहेश्वरी, डॉ. शिवकुमार बुनकर, डॉ. हर्षवर्द्धन सिंह, प्रकाश रामनानी, नर्सिग स्टॉफ से महिपाल चौधरी, ताराचंद मीणा, घनश्याम जोशी, अरूण िंसह चौहान आदि मौजूद रहे।

37 सालों बाद नई यूनिवर्सिटी

श्री देवनानी ने बताया कि शैक्षिक नगरी के रूप में विख्यात अजमेर में 37 साल पहले महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी। इसके बाद अब पहली बार आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सा, योग विश्वविद्यालय की घोषणा हुई है। यह विश्वविद्यालय राजस्थान में पहला ऐसा विश्वविद्यालय होगा जहा एक साथ तीनों आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और योग की शिक्षा दी जायेगी। इसके लिए करीब 80 बीघा भूमि चिन्हित की जा रही है। यूनिवर्सिटी में प्राकृतिक चिकित्सा, योग एवं अन्य सेवाओं के भी अध्ययन की सुविधा उपलब्ध होगी। शीघ्र ही कुलपति एवं अन्य स्टाफ की नियुक्ति कर काम शुरू किया जाएगा। आयुर्वेद विभाग के निदेशक आनन्द शर्मा, अतिरिक्त निदेशक मेघना चौधरी, डॉ. अमर सिंह कविया, डॉ. महेन्द्र माथुर, डॉ. दिनेश शर्मा, वैद्य घनश्याम जोशी, बाबूलाल कुमावत सहित एवं बड़ी संख्या में नर्सिंकर्मी एवं छात्र छात्राऐं उपस्थित रहे।

आदर्श बनेगा रोडवेज बस स्टैण्ड

उन्होंने बताया कि अजमेर के रोडवेज बस स्टैण्ड का पहली बार इतने बड़े स्तर पर जीर्णोद्धार होने जा रहा है। यहां करोड़ों रूपए की लागत से नया भवन, अत्याधुनिक स्टैण्ड, व्यावसायिक सेवाएं, उपभोक्ता सुविधाएं एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसकी विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली गई है। शीघ्र ही बजट आवंटन करवा कर काम शुरू किया जाएगा। बस स्टैण्ड चीफ मैनेजर, रवि शर्मा, महेन्द्र सिंह गोठियाना, विकास बोहरा, आनंद सिंह, भोलानाथ आचार्य, श्याम सिंह, राठौड़, धर्मेन्द्र आचार्य सहित रोडवेज कार्मिक उपस्थित हुऐं।

पानी की समस्या का होगा अंत

उन्होंने बताया कि अजमेर शहर में लम्बे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। सर्विस लाइनें पुरानी हो जाने के कारण एवं अंतिम छोर पर प्रेशर नहीं होने की समस्या आम है। अब नई स्टील पाइप लाइन, नसीराबाद से कोटड़ा तक नई पाइन लाइन, नया सर्विस रिजवार्यर टैंक और मुहामी में स्टोरेज टैंक से पानी के संकट का सदा के लिए अंत हो जाएगा। इस पर करोड़ों रूपए खर्च होंगे।

सड़कों की स्थिति सुधरेगी

श्री देवनानी ने बताया कि बजट में 20 करोड़ रूपए एवं प्रत्येक विधानसभा के लिए 5.5 करोड़ रूपए सड़क मद में दिए गए हैं। करीब 30 करोड़ रूपए शहर की सड़कों पर खर्च होंगे। इससे शहर की सभी सड़कों का जीर्णोद्धार होगा। सड़कों को सभी विभागों से समन्वय कर बनाया जाएगा।

बेहतर होगी पुलिसिंग

श्री देवनानी ने बताया कि बजट में हरिभाऊ उपाध्याय नगर में नए पुलिस थाने की भी घोषणा की गई है। शहर में एक नए थाने की सख्त जरूरत थी। इससे थानों पर दबाव कम होगा एवं पुलिसिंग बेहतर होगी। अपराधों पर अंकुश लगेगा।

सीएम का आभार, संकल्प पत्रा पर काम जारी

अजमेर के लिए बड़ी संख्या में बजट पर विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्रा श्री भजन लाल शर्मा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सभी काम अजमेर के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि हमने जो संकल्प पत्रा तैयार किया था, उस पर काम जारी है। साइंस पार्क का काम शुरू हो गया है, तेलंगाना हाउस का आवंटन निरस्त हो गया है। शेष वार्डों पर भी जल्द काम होगा।

इन्होंने किया अभिनंदन

 

विधानसभा अध्यक्ष  देवनानी का शनिवार को कोटड़ा व कुंदन नगर के कार्यकर्ता, पार्षद रमेश चेलानी, रूबी जैन, सुभाष जाटव, राजू साहू, करण सिंह यादव, संजीव नागर, आभा भारद्वाज, महेन्द्र जैन जिन्दल, गोपाल अहीर, नारायण टण्डन, देवेन्द्र कश्यप, विजय मिश्रा, संजीव चतुर्वेदी, रोहित भाट एवं बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments