Thursday, August 27, 2026
spot_img
Homeरेल्वे स्टेशन पर कारित 11 वर्षीय दुराचार की शिकार पीड़िता के परिवार...

रेल्वे स्टेशन पर कारित 11 वर्षीय दुराचार की शिकार पीड़िता के परिवार को घटना के 24 घण्टे के भीतर एक लाख रूपए अंतरिम प्रतिकर स्वीकृत !!

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4-5 पर सोमवार रात को शराब के नशे में धुत युवक ने 11 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी दिखाते हुए दुराचार किया। शर्मसार करने वाली इस घटना पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्री महेन्द्र कुमार ढ़ाबी ने प्रसंज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार को अंतरिम प्रतिकर राशि दिलवाए जाने के लिए कार्यवाही संपादित की। पीड़िता के परिवार के लिए घटना कारित होने के 24 घण्टे के भीतर ही एक लाख रूपए अंतरिम प्रतिकर राशि स्वीकृत की गई। विशिष्ठ न्यायाधीश श्री बन्ना लाल जाट ने प्रकरण की गंभीरता के मद्देनजर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग के लिए तत्परता तथा सहयोग की भावना से तुरंत कार्यवाही करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से पीड़ित परिवार की सामाजिक आर्थिक जानकारी एवं परिवार का विवरण प्राप्त कर प्रकरण में एक लाख की प्रतिकर राशि प्रदान किये जाने का आदेश पारित किया। तुरंत प्रभाव से बैंक अधिकारियोे संे संपर्क कर पीड़ित बालिका का बैंक खाता खुलवाया गया।

                जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्री ढ़ाबी ने पीड़ित परिवार को संबल प्रदान करने तथा पीड़िता के ईलाज के मद्देनजर जेएलएन अस्पताल की आपातकालीन ईकाई में जाकर पीड़िता एवं उसके परिवार से मुलाकात की। पीड़ित बालिका की कुशलक्षेम पूछी। पीड़िता के ईलाज में लगी मेडिकल टीम से बालिका के स्वास्थ्य की जानकारी ली। जेएलएन अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन खराब होने पर अन्य वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखने के लिए निर्देशित किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जयपुर को मेडिकल उपकरणों की दुरूस्तगी के लिए पत्रा जारी किया गया। अस्पताल अधीक्षक श्री अरविंद खरे से बालिका के स्वास्थ्य का एवं खान पान मुस्तैदी से ध्यान रखे जाने के लिए कहा गया।

                 प्राधिकरण सचिव ने घटना में आरोपी की पहचान नहीं होने में सीसी टीवी कैमरे जो घटनास्थल वाले क्षेत्रा में लगे हुये है। खराब होना पाए जाने पर अत्यंत खेद व्यक्त किया। इस बाबत् प्राधिकरण सचिव ने डीआरएम उत्तर पश्चिम रेल्वे से पत्राचार कर अजमेर रेल्वे स्टेशन पर घटना के वक्त सीसीटीवी कैमरे खराब होने में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए पत्रा जारी किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments