Thursday, August 27, 2026
spot_img
Homeअजमेरस्पीकर देवनानी की दिल्ली यात्रा देवनानी ने लोकसभा अध्यक्ष सहित...

स्पीकर देवनानी की दिल्ली यात्रा देवनानी ने लोकसभा अध्यक्ष सहित केंद्रीय मंत्रीगण से की मुलाकात अजमेर के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों और राजस्थान विधानसभा में किए गए नवाचारों पर की चर्चा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शुक्रवार को दिल्ली यात्रा पर रहे। देवनानी ने दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर , कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी से मुलाकात की।

 देवनानी ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिडला को मुलाकात में राजस्थान विधानसभा में किए गए नवाचारों के बारे में जानकारी दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से देवनानी ने भेंट कर अजमेर में सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक पर भारतीय सेना की अस्थाई चौकी स्थापित करने के संदर्भ में चर्चा की।

 देवनानी ने शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर अजमेर स्मार्ट सिटी परियोजना के बारे में विस्तार से चर्चा की।  

स्पीकर देवनानी ने रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव से भी मुलाकात की। देवनानी ने रेल मंत्री वैष्णव से अजमेर में चल रही रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments