Thursday, October 1, 2026
spot_img
Homeअजमेरस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विद्यार्थियों ने किया श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विद्यार्थियों ने किया श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विद्यार्थियों ने किया श्रमदान

 

नसीराबाद : 01 अक्टूबर 2026
( निखिल गुर्जर की रिपोर्ट )

 

श्री गोविंद सिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों एवं महाविद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर की व्यापक साफ-सफाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा, सामूहिक उत्तरदायित्व एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। स्वयंसेवकों ने स्वच्छ एवं सुंदर परिसर बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments