Tuesday, August 25, 2026
spot_img
Homeअजमेरहर घर तिरंगा महाअभियान तिरंगा वॉकेथोन का हुआ आयोजन

हर घर तिरंगा महाअभियान तिरंगा वॉकेथोन का हुआ आयोजन

अजमेर, 12 अगस्त। हर घर तिरंगा महाअभियान के अंतर्गत सोमवार को तिरंगा वॉकेथोन का आयोजन कर राष्ट्रभक्ति का संदेश प्रदान किया गया। इसे विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने झण्डी दिखाकर रवाना किया।

विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने कहा कि हम सभी मिलकर आजादी का पर्व मना रहे हैं। प्रधानमंत्राी  नरेन्द्र मोदी के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान आरम्भ किया गया। यह समस्त व्यक्तियों को देश के लिए एक करने का प्रयास हैं। तिरंगा हमारी आन, बान एवं शान का प्रतीक है। इसके लिए लाखों जीवनों का बलिदान हुआ है। उनके कारण हम आप स्वतंत्रा वायु में श्वास ले रहे है। इस तिरंगा वॉकेथोन से देशभक्ति का भाव जगेगा। इस दिन हमें देश के दुश्मनों से मुकाबले के लिए एक साथ देश की एकता का प्रण लेना चाहिए। उनके द्वारा प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने की अपील की गई।

जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि स्वाधीनता दिवस को हर्षोल्लास से मनाने के लिए हर घर तिरंगा महाअभियान चलाया जा रहा है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप प्रथम के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा वॉकेथोन का आयोजन किया गया। इस वॉकेथोन को बजरंग गढ़ से रवाना किया गया। घुडसवार दल की अगुवाई में यह वॉकेथोन वैशाली नगर होते हुए रीजनल कॉलेज चौपाटी तक पहुंची। देशभक्ति पूर्ण गीतों के साथ सभी ने उत्साह से भाग लिया। बैण्ड वादन पर देशभक्ति की मनमोहक धुनें बजाई गई। कारागार प्रशिक्षण संस्थान एवं होमगार्ड के दल द्वारा भी इसमें भाग लिया गया। तिरंगा वॉकेथान पर कई जगह पुष्प वर्षा भी की गई।

पुलिस अधीक्षक  देवेन्द्र कुमार ने कहा कि तिरंगा वॉकेथोन से नई पीढ़ी में देश प्रेम की भावना जाग्रत होगी। उनमें अपने स्वाभिमान से ओतप्रोत इतिहास के प्रति गौरव का भान होगा। देश के प्रत्येक व्यक्ति में राष्ट्रीयता के विचारों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आगामी 15 अगस्त तक आयोजित होंगे। इनमें प्रत्येक व्यक्ति को उत्साह से भाग लेना चाहिए। स्वाधीनता दिवस के पुलिस लाईन मैदान में आयोजित होने वाले समारोह में सभी को भाग लेना चाहिए।

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय यादव ने कहा कि हमें स्वतंत्राता अथक प्रयासों से मिली है। इसके उत्सव को हमें बड़े हर्ष और उल्लास से मनाना चाहिए। इस राष्ट्रीय पर्व पर प्रत्येक नागरिक को अपने घर तथा संस्थाओं पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति का परिचय देना चाहिए। इससे हमें स्वाधीनता सैनानियों के त्याग और सम्पर्ण के लिए कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर  लोकेश कुमार गौतम,  गजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं ज्योति ककवानी, उपखण्ड अधिकारी  अपूर्वा परवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्ग सिंह, कारागार प्रशिक्षण संस्थान के अधीक्षक पारसमल जांगिड़ सहित अधिकारी एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments